Advertisement
मुरैना। गांव के भीतर ही अवैध हथियारों का निर्माण करने वाली फेक्ट्री को आज सुबह पकड़ लिया। पोरसा थाना पुलिस को मिली सूचना के बाद गांव प्रेमपुरा में हरदेव के यहां दविश दी गई। घर के बाहर बनी झौपड़ी में अवैध हथियारों का निर्माण हरदेव व रंजीत कर रहे थे।
पुलिस ने एक टोपीदार, एक 315 बोर सहित दो रायफल, 3 कट्टे व 14 जिंदा राउण्ड बरामद किये हैं। अवैध हथियार निर्माण में उपयोग किये जा रहे उपकरण भी पुलिस ने बरामद किये हैं। बीते एक वर्ष से दोनों आरोपी इस कारोबार में जुटे हुये थे। इस दौरान आधा दर्जन कट्टे क्षेत्र के लोगों को बिक्री कर दिये। कट्टे की कीमत 5 हजार रूपये निर्धारित की गई। पुलिस द्वारा आरोपितों से पूछताछ की जा रही है कि अभी तक निर्मित किये गये हथियार किन-किन को बिक्री किये गये हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आम्र्स अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |