Advertisement
ग्वालियर। गुप्तेश्वर पहाड़ी से लगे जंगल में एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव रविवार सुबह जंगल में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृत महिला की शिनाख्त पास की ही बस्ती में रहने वाली सविता बंजारा के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनकगंज थाना क्षेत्र के गुप्तेश्वर इलाके में रहने वाली विधवा महिला सविता बंजारा शनिवार रात को शौच जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटी। इसके बाद सुबह जब लोग गुप्तेश्वर पहाड़ी के पास जंगल में पहुंचे तो वहां पर एक महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मृतका का नाम सविता बंजारा है और वह पास में ही रहती है। सविता विधवा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इस दौरान पुलिस को यह भी पता चला है कि पिछले दिनों महिला का किसी से कोई झगड़ा भी हुआ था। पुलिस अब इस एंगल पर पड़ताल में जुट गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |