Advertisement
भोपाल। फिल्म देखकर लौट रही ट्रैफिक थाने में पदस्थ चार महिला आरक्षकों को शुक्रवार देर रात कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है। घायल महिला आरक्षकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे चारों महिला आरक्षक मूवी देखकर लौट रही थीं। इसी बीच नशे की हालत में ड्राइवर तेज रफ्तार कार भगाते हुए आया। उसने जवाहर चौक में यूनिक कॉलेज के पास चारों महिला आरक्षकों को टक्कर मार दी। घायलों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर है। टीटी नगर टीआई चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि कार चालक श्यामलाहिल्स निवासी शहर्ष त्रिपाठी को हिरासत में लिया गया है। वह घटना के समय नशे की हालत में था। घायलों में प्रिया नाम की दो सिपाही, अर्चना तथा शिवानी सौलंकी घायल हुई हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |