Advertisement
राजगढ़। कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम गोलियाबे में रहने वाला 36 वर्षीय युवक शुक्रवार सुबह खेत में पानी फेरने के दौरान करंट की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में विवेचना शुरू की।
थानाप्रभारी आरआर.शुक्ला के अनुसार ग्राम गोलियाबे निवासी विष्णू (36) पुत्र अनारसिंह सौंधिया की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया है कि युवक मोटरपंप चालू करने के लिए डीपी पर तार लगा रहा था तभी करंट की चपेट आया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |