Advertisement
अनूपपुर। अनूपपुर रेलवे स्टेशन से महज 500 मीटर की दूरी चिरमिरी अनूपपुर रेलखंड के डाउन लाइन पर सोमवार सुबह दो हिस्सों में कटा युवक का शव बरामद हुआ है। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अनूपपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 6 बजे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने मालगाड़ी के चालक एवं गार्ड द्वारा सूचना दी गई कि चिरमिरी अनूपपुर रेलखंड के डाऊन लाइन मे रेलवे फाटक से 500 मीटर दूरी पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने पुलिस दल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की आयु 30-32 वर्ष की बताई है। वह अज्ञात ट्रेन से कमर से दो टुकड़ों में कट गया। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से अज्ञात मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। जिला चिकित्सावलय में डॉक्टर से शव परीक्षण के पश्चात फ्रिजर में सुरक्षित रखा गया है तथा विभिन्न माध्यमों से पहचान का प्रयास किया जा रहा है। युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका हैं।
सहायक उपनिरीक्षक ने बताया कि शरीर पर मारपीट का कोई निशान नहीं हैं। आत्महत्या की आशंका जताई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |