Advertisement
राजगढ़। बोड़ा थाना क्षेत्र में पचोर रोड़ स्थित पाटीदार फार्म हाउस के सामने सोमवार दोपहर तेज रफ्तार एलडीएम के शासकीय वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मौके से वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
थाना प्रभारी आरएन राठौर के अनुसार सोमवार दोपहर बोड़ा-पचोर रोड़ स्थित पाटीदार फार्महाउस के सामने तेज रफ्तार शासकीय बोलेरो क्रमांक एमपी 39 सी 0539 ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार इंदरसिंह (48) पुत्र सिद्वनाथ राजपूत निवासी पुरानी पचोर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं राजेन्द्र पुत्र देवीलाल भिलाला गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि इंदरसिंह राजपूत अपने खेत से पचोर की ओर लौट रहे, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। बोलेरो वाहन पर भारत सरकार और एलडीएम की प्लेट अंकित है, वाहन बैंक मैनेजर का बताया गया है। पुलिस ने मौके से वाहन को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |