Advertisement
राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 24 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर के अनुसार बुधवार रात ग्राम बापची जोड़ के समीप अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम सिंदूरिया निवासी हरीओम (24) पुत्र नवलीजी वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे 100 डायल वाहन की मदद से घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि युवक बैंक में कार्य करता था और वह देर शाम ब्यावरा से गांव की ओर जा रहा था, तभी बापची जोड़ के समीप हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 304 ए, 184 एमव्ही.एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |