Advertisement
उज्जैन। पुलिस ने दो कालोनियों में दबिश देकर 4 लाख 80 हजार रुपये कीमत का गांजा जब्त कर मौके से 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे का वजन 41 किलो 308 ग्राम है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष में एएसपी आकाश भूरिया ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लम्बे समय से यह शिकायत मिल रही थी कि उज्जैन में मादक पदार्थ का विक्रय हो रहा है। मुखबिर से सूचना मिली कि चिमनगंज मण्डी थाना क्षेत्र की दो कालोनियों में गांजे का अवैध विक्रय हो रहा है। इस आधार पर चार टीमों का गठन किया गया। दो-दो टीम ने शीतल पैलेस एवं तिरूपति एवेंयू में छापा मारा। मौके पर एक स्थान से दो और दूसरे स्थान से तीन आरोपित गिरफ्तार किए गए। एक आरोपित माल की डिलेवरी देने गया था, जिसे फरार घोषित किया गया है।
एएसपी भूरिया ने बताया कि पांचों आरोपितों से कुल 41.308 किग्रा गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 4 लाख 80 हजार रुपये है। आरोपितों से पूछताछ जारी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |