Advertisement
मंदसौर। संजीत में एक युवक द्वारा रुपारेल की युवती को भगाकर ले जाने के मामले में बूढा चौकी का घेराव शनिवार को किया गया था। इसके साथ ही हिंदू संगठनों ने ज्ञापन भी दिया। सोमवार को संजीत सुबह बंद रहा लेकिन कुछ ही देर में पुलिस युवक युवती को पुलिस भीलवाड़ा से लेकर आ गई।
मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले रुपारेल की एक युवती को एक वर्ग विशेष का युवक बहलाफुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। इसको लेकर हिंदू संगठनों में खासा आक्रोश था। बूढा चौकी का घेराव किया गया। इसके बाद विभिन्न हिंदू संगठनों ने ज्ञापन भी दिए। जिसके बाद में सोमवार को संजीत बंद की तैयारी कर ली गई थी और सुबह दुकानें भी नहीं खुली जिसके कारण पुलिस एहतियातन यहां सुबह से ही मौजूद रही। इधर तीन दिन से हाथ पैर मार रही पुलिस को युवक-युवती के भीलवाड़ा में होने की खबर मिली। इसके बाद पुलिस दोनों को वहां से लेकर आई। युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |