Advertisement
भोपाल। राजधानी स्थित बहुकला केंद्र भारत भवन की स्थापना के 13 फरवरी को 40 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत भवन की वर्षगांठ को मनाने के लिए पांच दिवसीय विशेष समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कला और संस्कृति के विविध आयोजन किए जाएंगे। वर्षगांठ समारोह का शुभारंभ रविवार, 13 फरवरी को शाम 6.30 बजे प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर करेंगी।
ये होंगे कार्यक्रम
समारोह के पहले दिन रविवार को शाम 6.30 बजे राष्ट्रीय कालिदास और शिखर सम्मानों से अलंकृत कलाकारों की कृतियों तथा सुश्री दुर्गाबाई के चित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। इसी के साथ रेखांकन कला प्रदर्शनी ‘सुरेखा’ का भी शुभारंभ किया जाएगा। शाम 7.00 बजे से स्वरवेणु गुरुकुल इंदौर के कलाकारों द्वारा बांसुरी सप्तक: मंगल ध्वनि का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। इसका निर्देशन संतोष संत करेंगे। शाम 7.20 बजे राष्ट्रीय कालिदास सम्मान और शिखर सम्मानों से अलंकृत रचनाकारों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में रात्रि 8.00 बजे से प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर का संबोधन होगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |