Advertisement
उज्जैन। प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 वर्षीय युवक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। गुरुवार को पोस्टामर्टम पश्चात शव परिजनों को सौंपा गया।
जीवाजीगंज थाना पुलिस के अनुसार नयापुरा के नीमचौक निवासी अर्थव पुत्र जितेंद्र पंवार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र था। पुलिस को अर्थव के पिता जितेंद्र ने बताया कि अर्थव किसी लड़की से लगातार मोबाइल पर बातें किया करता था। संबंधित नम्बर भी उन्होने पुलिस को दिया है। परिजनों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है। इधर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि किन कारणों से अर्थव ने आत्महत्या की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |