Advertisement
सागर। मध्यप्रदेश वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर उर्फ मुन्ना पटेरिया ने जहर खा लिया। गंभीर स्थिति में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मप्र वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर पटैरिया ने मंगलवार को मंडी बामोरा में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें परिजन सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां से रेफर किए जाने के बाद पटेरिया को देर रात सागर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवशंकर पटेरिया ने जहर क्यों खाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि डेढ़ साल पहले मंडी बामोरा में एक युवक अचियंत उर्फ चिक्की जैन को गोली मारी गई थी। मामले में शिवशंकर पटैरिया पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज है और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। केस न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं, इससे पहले पूर्व वित्तमंत्री राघवजी की विवादास्पद सीडी के मामले में भी शिवशंकर पटेरिया का नाम आया था, जिसके बाद उन्हें भाजपा से निलंबित कर दिया गया था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |