Advertisement
कलियासोत डैम के पास दस साल की मासूम के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। एक दिन पहले हुई घटना का खुलासा तब हुआ, जब मासूम के पेट में दर्द होने लगा। चूना भट्टी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हबीबगंज क्षेत्र में रहने वाली दस वर्षीय बच्ची कक्षा तीसरी की छात्रा है। शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण वह मां के साथ चूना भट्टी क्षेत्र में गई थी। देर होने के कारण मां उसे घर छोड़ने जा रही थी। रास्ते में 20 वर्षीय रवि मकोरिया मिल गया। मां ने बच्ची को घर छोड़ देने के लिए रवि से कहा। रवि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में अस्थायी कर्मचारी है। आरोपी घर छोड़ने के बजाए बच्ची को अपने साथ कलियासोत डैम पर ले गया। यहां उसने धमकाकर ज्यादती कर दी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |