Advertisement
उज्जैन। आज कार्तिक-अगहन मास में सोमवार को भगवान महाकाल की तीसरी सवारी निकलेगी। महाकाल मंदिर से शाम चार बजे शाही ठाठ के साथ अवंतिकानाथ की पालकी शिप्रा तट की ओर रवाना होगी। सवारी के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
दोपहर 3.30 बजे मंदिर के सभा मंडप में पुजारी भगवान महाकाल के मनमहेश स्वरूप का पूजन करेंगे। इसके बाद राजाधिराज का नगर भ्रमण शुरू होगा। निर्धारित मार्गों से हाेकर रामघाट पहुंचेगी महाकाल की सवारी । महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, कहारवाड़ी होते हुए सवारी शिप्रा के रामघाट पहुंचेगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |