Advertisement
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के सभी 16 जिलों में 2 सितम्बर (गणेश चतुर्थी), 10 सितम्बर (मोहर्रम), सहित सभी अवकाश दिनों में बिजली बिल भुगतान केन्द्र सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य करते रहेंगे। भोपाल शहर वृत्त के यथा पश्चिम, पूर्व, दक्षिण तथा उत्तर संभाग के सभी जोनल कार्यालय और दानिश नगर, मिसरोद, मण्डीदीप में बिल भुगतान केन्द्र छुट्टी के दिन भी सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे।
बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि वे राजधानी के जोनल आफिस में राउंड दि क्लॉक चेक से बिल भुगतान और भोपाल शहर में अरेरा कालोनी, एम.पी. नगर, टी.टी. नगर, वल्लभ नगर, गोविंदपुरा, शक्तिनगर, विद्यानगर, रॉयल मार्केट, राज होम्स, शाहपुरा, रचना नगर, बस स्टैण्ड, कोटरा, बैरागढ़, चॉंदबड़, करोंद, शिवाजी नगर, सुल्तानिया, छोला एवं जहॉंगीराबाद पर लगी ए.टी.पी. मशीन में भी बिल भुगतान कर सकते हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |