Advertisement
भोपाल में सरकार से नाराज एक किसान ऊंचे टावर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे उतारा।
बताया जाता है कि किसान का परिवार 5 सालों से परेशान है और सुनवाई नहीं होने के कारण किसान ने ये कदम उठाया है। दरअसल किसान की 5 एकड़ जमीन डूब में चली गई थी, उसी के मुआवजे की मांग को लेकर किसान टावर पर चढ़ा है।
जानकारी के मुताबिक भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर लगे टावर पर एक किसान चढ़ गया। बताया जा रहा है कि किसान की 5 एकड़ जमीन डूब में चली गई लेकिन उसे जमीन का मुआवजा नहीं मिला। इसके लिए किसान पिछले 5 सालों से कोशिश कर रहा है। वो कलेक्टर से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक इसे लेकर शिकायत कर चुका है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे किसान का परिवार परेशान है। किसान के परिवार के सदस्यों ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |