Advertisement
कोलार इलाके में ढाबा पर खाना खाने पहुंची महिला एमआर और उसके पति के साथ दो युवकों ने मारपीट कर दी। घटना बुधवार रात को हुई।
कोलार पुलिस के मुताबिक फाइन एवेन्यू 30 वर्षीय युवती पेशे से मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) है। बुधवार रात करीब 10ः30 बजे वह पति के साथ बंजारी स्थित मोहन ढाबा में खाना खा रही थी। इस दौरान वहां पर नितेश और कालू नाम के युवक पहुंचे और युवती से गाली गलौज करते हुए शराब के लिए रुपए मांगने लगे। विरोध करने पर दोनों ने युवती से मारपीट करना शुरु कर दी। पत्नी का बचाव करने पर पति रामशंकर के साथ भी आरोपितों ने जमकर मारपीट की और भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |