Advertisement
एमपीनगर में युवती को कार से अगवा करने वाले वाले मुख्य आरोपी समेत सात लोगों को पुलिस वारदात के चार दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। युवती ने कोर्ट में बयान देते समय एक बार फिर से दोहराया है कि क्रिकेटर मोहनीश मिश्रा आरोपित के साथ पहले से कार में बैठा था। सीसीटीवी में वह मारपीट करते हुए कैद हो गया है। इसके बाद भी एमपीनगर पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि शहर के रसूखदारों ने पुलिस अफसरों को फोन कर आरोपितों को गिरफ्तार करने से रोक रखा है।
हम यहां बता दें कि एमपी नगर इलाके में शुक्रवार की दोपहर सात लोगों ने कोचिंग की अकाउंटेंट युवती को कार में अगवा कर जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं कोचिंग के वाइस प्रेसिडेंट से अफेयर होने की शंका में उसका गला दबाकर मारपीट करने के बाद कार से बाहर फेंककर चले गए। पुलिस वारदात के सात आरोपियों में घटना के चार दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
युवती ने कोर्ट में दिए बयान में एक बार फिर से दोहरा दिया है कि आरोपित आशीष के साथ क्रिकेटर मोहनीश मिश्रा बैठा था, लेकिन पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर रही है। पुलिस अफसरों को रसूखदार मोहनीश को गिरफ्तार करने से रोक रहे हैं। एमपी नगर टीआई उपेंद्र भाटी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के कई ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |