Advertisement
अरेरा कॉलोनी में रहने वाले एक कॉलेज के प्रोफेसर को पुलिस ने नाबालिग नौकरानी से छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया है। घटना मंगलवार को हुई।
हबीबगंज पुलिस के मुताबिक 12 नंबर स्टाप के पास रहने वाली 15 साल की किशोरी ने 8 वीं तक पढ़ाई की है। वह ई-4 अरेरा कॉलोनी में रहने वाले बेनजीर कॉलेज में प्रोफेसर राजेश खरे के यहां सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक घरेलू काम करती है। किशोरी मंगलवार दोपहर को अपनी मां के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि रोजाना की तरह वह सुबह 9 बजे काम पर चली गई थी। सुबह 9ः30 बजे आंटी काम से बैंक चली गईं। वह वाशिंग मशीन में कपड़े डाल रही थी,तभी अंकल ने पीछे से उसे पक ड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगे। उनके चंगुल से छूटकर वह सीधे घर की तरफ भागी। इसके बाद मां के साथ थाने आई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजेश खरे को हिरासत में ले लिया है। आरोपी बेनजीर कॉलेज में प्रोफेसर हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |