Advertisement
मानसून की उलटी गिनती शुरू होते ही दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 44.7 डिग्रीसे. होशंगाबाद में रिकार्ड हुआ। इसके अलावा पूरे प्रदेश में तापमान 44 डिग्रीसे. से कम दर्ज हुए। उधर मंडला,उमरिया और जबलपुर में बौछारें भी पड़ीं।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मानसून के तेजी से आगे बढ़ने की स्थितियां अनुकूल बनी हुई है। इस वजह से मौसम के मिजाज में भी परिवर्तन होने लगा है। दिन के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो चुका है। हालांकि वातावरण में नमी बढ़ने से उमस बढ़ गई है।
इसी क्रम में गुरुवार को शाजापुर में 43.8,रायसेन में 43.6,गुना में 43.5,राजगढ़ में 43.4,खजुराहो में 43.2,ग्वालियर,छिंदवाड़ा,नरसिंहपुर और श्यौपुरकला में 43 डिग्रीसे.तापमान दर्ज हुआ। इसी तरह खरगोन में 42.9,भोपाल में 42.7,खंडवा में 42.5,बैतूल में 42.5,जबलपुर में 42.2,रीवा में 41.5,इंदौर में 41.2,सतना में 41 और पचमढ़ी में 38 डिग्रीसे. तापमान रिकार्ड किया गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |