Advertisement
संजय नगर से गायब है एक साल से नाबालिग बच्ची
आम आदमी पार्टी की महिला शक्ति ने कान्हा कुंज फेस-2 की संजय नगर झुग्गी बस्ती से गायब बच्ची को जल्द से जल्द ढूंढने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आप की महिला कार्यकर्ताओं ने कोलार की बिटिया को ढूंढकर उसके माता-पिता को सौंपने के लिए मुहिम की चलाई हुई है। इस दौरान आप की महिला शक्ति ने चेतावनी दी कि 10 दिन के भीतर अगर कोलार की बिटिया को नहीं ढूंढा गया तो पार्टी सरकार और प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।
इस मौके पर आप महिला शक्ति की जिला संयोजिका रीना सक्सेना ने बताया कि संजय नगर से जय प्रकाश गोखले जी की 15 वर्षीय बच्ची अचानक गायब हो गई थी।
नाबालिग बच्ची को गायब करने में जिन लोगों पर संदेह है उनके खिलाफ कोलार थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज है। घटना के एक साल बाद भी इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह प्रशासन क घोर लापरवाही और सुस्ती को दिखाता है। इस मामले में आप की महिला शक्ति ने एडीजीपी अरुणा मोहन राव को भी ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |