Advertisement
पत्रकारिता की छात्रा ने डीआईजी को पत्र लिखकर दुष्कर्म के आरोप में फरार कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। शिकायत में उसने लिखा है कि महिला थाने में केस दर्ज होने के बाद से ही विधायक फरार है। कटारे के साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी थे,इसके बाद भी वह पुलिस से बचते रहे। छात्रा ने इस मामले में डीआईजी से कटारे की गिरफ्तारी शीघ्र सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि अड़ीबाजी के आरोप में जेल में बंद रहने के दौरान छात्रा की डाक से आई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विधायक कटारे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |