Advertisement
भोपाल राजधानी में बन रहे बावड़िया रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) की सौगात शहर के लोगों को अगले साल जून तक मिलेगी। लोक निर्माण विभाग इस ब्रिज का निर्माण कर रहा है। इस ब्रिज की लंबाई करीब 650 मीटर है। इसे बनाने में करीब 34 करोड़ रुपए खर्च होंगे। गुजरात की रचना कंस्ट्रक्शन कंपनी ब्रिज का निर्माण कर रही है।
पीडब्लूडी के अधिकारियों के मुताबिक ब्रिज का काम जनवरी 2018 में पूरा होना है लेकिन देर से ब्रिज निर्माण शुरू होने की वजह से यह जून तक पूरा बन जाएगा। गौरतलब है कि इसके बन जाने से कोलार, शाहपुरा, त्रिलंगा, गुलमोहर, चूनाभट्टी आदि क्षेत्र के लाखों रहवासियों को लाभ होगा। मंडीदीप अप-डाउन करने वाले लोग भी इस ब्रिज से आएंगे-जाएंगे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |