Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक और राज्य प्रभारी बीएस जून द्वारा दिल्ली से जारी की गई पहली सूची में 10 विधानसभाओं के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
जारी सूची के अनुसार, धार जिले की सेंधवा विधानसभा सीट से संजय दुबे, भोपाल की गोविंदपुरा सीट से सज्जन सिंह परमार, भोपाल की हुजूर सीट से डॉ. रविकांत द्विवेदी, दिमनी से सुरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना से रमेश उपाध्याय, पेटलावद (एसटी) से कोमल दामोर, सिरमोर सीट से सरिता पांडे, सिरोंज से आईएस मोर्य, चुरहट से अनेंद्र गोविंद मिश्रा राजन और महाराजपुर विधानसभा सीट से इंजी. रामजी पटेल को उम्मीदवार बनाया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |