Advertisement
भोपाल में एक कार्यक्रम पूर्व सीएम एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाषण के दौरान बिजली गुल हो गई। उन्होंने अपनी स्पीच अंधरे में पूरी की। और प्रदेश में बिजली की कमी पर भी अपनी बात रखी। इसी कार्यक्रम में शिरकत करने आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर से जब तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान के बारे में पूछा गया तो वे बिना जवाब दिए चले गए।दरअसल, दिग्विजय सिंह भोपाल के सेकेंड स्टॉप स्थित नर्मदा भवन में शिक्षक कांग्रेस द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे। यहां डीपी राय की पुस्तक 'भारत की आजादी विद्रोहों और सुधारों की गाथा' का विमोचन भी हुआ। इसी कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर और दिल्ली के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित भी मौजूद थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |