Advertisement
भोपाल। मध्यप्रदेश में राजस्व अधिकारियों ने सोमवार से 3 दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला टाल दिया है। रविवार रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा के बाद उन्होंने यह फैसला किया है। प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार वेतन विसंगति दूर करने की मांग कर रहे हैं। सुनवाई नहीं होने पर सोमवार से ये अवकाश पर जाने वाले थे।
प्रदेश भर में ग्रेड पे और अन्य मांगों को लेकर पटवारी पहले से ही हड़ताल पर हैं, जिससे राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसी बीच प्रदेश के राजस्व अधिकारियों ने भी सोमवार से तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी देकर सरकार की मुश्किलों को और बढ़ा दिया था। संघ के सूत्रों के अनुसार रविवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से उनकी चर्चा हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने उन्हें मांगों के संबंध में आश्वासन दिया है। इसके बाद प्रस्तावित हड़ताल टाल दी गई है। राजस्व अधिकारियों की प्रमुख मांगों में तहसीलदारों को 4200 के बजाय 4800 का ग्रेड पे जबकि नायब तहसीलदारों को 3600 के बजाय 4200 का ग्रेड पे देने की मांग शामिल हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |