Advertisement
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी लगाए सस्पेंशन को हटा दिया जाएगा। विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांगी और कहा कि वे किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं चाहते थे।विशेषाधिकार समिति के मेंबर ने बताया कि अधीर रंजन चौधरी का सस्पेंशन हटाने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया गया है। बहुत जल्द इस प्रस्ताव को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के पास भेजा जाएगा। वही अधीर रंजन की सदस्यता बहाल करेंगे।10 अगस्त को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा था- जहां राजा अंधा बैठा रहता है, वहां द्रौपदी का चीरहरण होता है। चाहे हस्तिनापुर में हो या फिर मणिपुर में हो, हस्तिनापुर और मणिपुर में कोई फर्क नहीं है। इस बयान को संसद की कार्यवाही से हटा दिया गया था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |