Advertisement
देश में मोदी सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने घरेलु गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी दे दी है। जिसको लेकर अब विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर तंज करना शुरू कर दिया है। शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता उद्धव ठाकरे ने कहा- हमारा गठबंधन बनते ही सरकार ने गैस के दाम कम कर दिए हैं। देखते जाइए, आगे से फ्री सिलेंडर भी देंगे। नौ साल से इन्हें बहनों की याद नहीं आई, इस बार रक्षाबंधन का गिफ्ट दे रहे हैं। क्या पहले रक्षाबंधन नहीं मनाया गया था।हमारी विचारधारा अलग-अलग जरूर है, हमारा उद्देश्य एक है, संविधान की रक्षा करना। हमारे पास प्रधानमंत्री बनाने के लिए कई चॉइस हैं, लेकिन भाजपा के पास मोदी के अलावा कोई विकल्प ही नहीं है।कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा- हमारे गठबंधन में 11 मुख्यमंत्री हैं। गठबंधन में शामिल पार्टियों को पिछले चुनाव में 23 करोड़ वोट मिले थे, जबकि भाजपा को 22 करोड़ वोट मिले थे। तब हम अलग-अलग थे, इसलिए भाजपा जीत गई थी।इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) की तीसरी बैठक कल से शुरू हो रही है। RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी मंगलवार को ही मुंबई पहुंच चुके हैं।पहली मीटिंग बिहार के CM नीतीश कुमार की जेडीयू द्वारा 23 जून को पटना में आयोजित की गई थी। दूसरी बैठक बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को आयोजित की गई थी और इसकी मेजबानी कांग्रेस ने की थी। इस बार शिवसेना (उद्धव गुट) और एनसीपी (शरद गुट) मीटिंग की मेजबानी कर रहे हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |