Advertisement
उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन-अर्चन की और इसके बाद उन्होंने ई-रिक्शा से महाकाल लोक का भ्रमण किया। मन्दिर से प्रस्थान करते समय उन्होंने श्री महाकाल लोक के दर्शन के लिये आये श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया तथा कहा कि भगवान महाकालेश्वर सभी का कल्याण करें, सबका मंगल हो, यही कामना है।
रक्षाबंधन पर वितरित किये जाने वाले लड्डूओं के निर्माण का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को भगवान महाकालेश्वर मन्दिर में सपरिवार दर्शन और पूजन-अर्चन के पश्चात आगामी रक्षाबंधन पर्व पर वितरित किये जाने वाले लड्डूओं के निर्माण का अवलोकन किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान, उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन पर्व पर सवा लाख लड्डूओं का निर्माण किया जा रहा है। इन्हें श्रद्धालुओं में वितरित किया जायेगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |