Advertisement
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के दात्तपुकुर में आज सुबह एक पटाखा कारखाने में भयावह विस्फोट हुआ है। इसमें अनेक लोगों के हताहत होने की आशंका है।
इस विस्फोट की तस्वीरें भयावह हैं। कई लोगों के शव इधर-उधर बिखरे नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया है कि इस कारखाना में गैरकानूनी तरीके से पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। विस्फोट की सूचना मिलने के बाद पुलिस दात्तपुकुर पहुंच गई है। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला किए जाने की सूचना भी सामने आ रही है। विस्तृत विवरण का इंतजार है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |