Advertisement
गुवाहाटी। मिजोरम में भैरबी को साईरंग से जोड़ने वाली कुरुंग नदी पर बुधवार को रेलवे का निर्माणाधीन पुल ढह जाने से कम से कम 14 मजदूरों की मौत हो गई। मलबे में कम से कम 30-40 श्रमिक फंसे हुए हैं, जिससे हताहतों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार इस परियोजना के पुल संख्या 196 के घाट पी-4 की ऊंचाई 104 मीटर है, जो नई दिल्ली में स्थित कुतुबमीनार से 42 मीटर ऊंची है। आज सुबह लगभग 11 बजे साईरंग क्षेत्र में यह पुल ढह गया, जिसमें कम से कम 14 मजदूरों की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार 17 श्रमिकों की मौके पर ही मौत हुई है, लेकिन इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के महाप्रबंधक (निर्माण) विशेष ट्रेन से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। इसके अलावा पूसीरे ने 11 चिकित्सकों की टीम सिलचर से भेजी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य में राज्य सरकार के विभिन्न विभाग जुटे हुए हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |