Advertisement
झाबुआ। जिले के थान्दला में सोमवार की रात एक भंगार गोडाउन में आग लग गई। आग में वहां रखे पुराने गैस सिलेंडर और बैटरी सहित भारी मात्रा में जमा किया गया भंगार (कबाड़) जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने के कुछ समय बाद प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, किंतु फायर ब्रिगेड काफी देर से वहां पहुंचा और मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद थान्दला पेटलावद मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया था जिसे आग नियंत्रित हो जाने के बाद चालू किया जा सका।
पुलिस के अनुसार, नगर के पेटलावद मार्ग पर स्थित विक्रम बघाले के कबाड़ गोडाउन में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात आग लग गई जिसमें भारी मात्रा में जमा कबाड़ जलकर राख हो गया। कबाड़ के उक्त गोडाउन में पुराने गैस सिलेंडर सहित बैटरी भी रखें हुए थे, जिनमें एक के बाद एक कई ब्लास्ट हुए और आग तीव्रता से फ़ैल गई। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना स्थल के करीब आधे किलोमीटर क्षेत्र में धुंआ फै
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |