Advertisement
शासकीय हाई स्कूल महगंवा में 77 वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल संजय उपाध्याय, स्टाफ सहित सैकड़ों बच्चे शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठजन भी उपस्थित रहें।शासकीय हाई स्कूल महगंवा में झंडावंदन के बाद छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। समूचा स्कूल भारत माता जय के उदघोष से गूंज उठा। शासकीय हाई स्कूल महगंवा में करीब 110 छात्र अध्यनरत है।शासकीय हाई स्कूल महगवां में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय प्राचार्य संजय उपाध्याय, सोना वर्मा, अभिषेक, दीप्ति झारिया, मनीषा सोनी, एनोस विक्टर, बृज किशोर, उर्मिला, दीपा, सोमा चौधरी, नीतू , चंदना, प्रतिभा, लवली एवं भीष्म यादव उपस्थित थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |