Advertisement
मुरैना। जिले के चाचुल गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते बंदूकें निकल आईं और फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से दोनों पक्षों के दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिले की पहाड़गढ़ तहसील के चाचुल गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों में विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाईं। दोनों पक्ष गुर्जर समाज के बताए जा रहे हैं। इस गोलीबारी में एक पक्ष के बीरबल गुर्जर की छाती में गोली लगी है, जबकि दूसरे पक्ष के हरिओम गुर्जर की गर्दन में गोली लगी है। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया हे। फिलहाल झगड़े की वजह के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है। इधर, गांव में तनाव का वातावरण है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |