Advertisement
आगरमालवा। जिले में गुरुवार की रात एक सरिये से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
जिला अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात निर्माण कार्य हेतु ट्रेक्टर-ट्राली में आगरमालवा से ग्राम मलवासा सरिया भरकर ले जा रहे दो युवक का ट्रैक्टर पहाडी पर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर चालक धर्मेन्द्र वर्मा (25) पुत्र विक्रमलाल व साथ में बैठा एक अन्य युवक राजपाल (16) पुत्र नारायणलाल ट्रैक्टर ने नीचे दब गये। जेसीबी मशीन की सहायता से ट्रैक्टर को हटाकर दोनो युवकों को निकालकर अस्पताल लाया गया यहां डाक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |