Advertisement
उज्जैन में सगाई टूटने से नाराज मंगेतर ने युवती को बदनाम करने की नीयत से अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। मामले में महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लिया है।उज्जैन में रहने वाली 20 वर्षीय युवती की सगाई घट्टिया ग्राम कलेसर के 21 वर्षीय लालचंद परिहार से हुई थी। शादी होने का झांसा देकर युवक युवती से शारीरिक संबंध बनाने लगा। इस दौरान वह युवती के अश्लील वीडियो भी बनाता रहा। हाल ही में दोनों की सगाई टूट गई। इसके बाद भी युवती को उसके अश्लील वीडियो दिखाकर धमकाता रहा और उसे संबंध बनाने पर मजबूर करने लगा। जब लड़की ने इंकार किया तो उसने युवती के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। घटना में युवती ने बुधवार को महिला थाने में शिकायत की। युवती की मेडिकल रिपोर्ट व जांच के बाद पुलिस ने बुधवार रात मंगेतर पर दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर दिया।घटना को लेकर आरोपी युवक के परिजनों ने सगाई टूटने का जिम्मेदार युवती और उसके परिजनों को बताया। आरोप लगा कि युवती द्वारा संबंध टूटने पर बदला लेने के लिए झूठे आरोप लगाए है। इधर पुलिस आरोपी युवक के उस मोबाइल के जब्ती का प्रयास कर रही है जिस मोबाइल से युवती के कई वीडियो बनाये है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |