Advertisement
वीआईपी रोड स्थित राजा भोज की प्रतिमा के पास नगर निगम का कचरा वाहन बुधवार की दोपहर को सड़क किनारे खड़ा था। तभी एक बाइक सवार युवक खड़े वाहन में पीछे से आकर टकरा गया।हादसे में बाइक चला रहे युवक को गंभीर चोट आई है। जबकि बाइक पर पीछे बैठी दो महिलाएं भी घायल हो गई। तीनों को उपचार के लिए हमीदिया अस्पातल में भर्ती कराया गया है।बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे नगर निगम का कचरा वाहन के कर्मचारी वीआईपी रोड पर राजा भोज की प्रतिमा के पास फुटपाथ पर लगे डस्टबीन से कचरा उठाकर गाड़ी में भरने का काम कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार युवक गाड़ी में पीछे से आकर टकरा गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबिक बाइक पर पीछे बैठी महिलाएं भी जख़्मी हो गईं। 108 की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने पीएमएलसी नोट कर ली है। कोहेफिजा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी के भी खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है। हादसे में घायल बाइक सवार की पहचान करण सिंह नवासी बैरागढ़ के रूप में की गई है। उसकी बाइक पर विनिता और प्रेम बाई भी बैठी थीं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |