Advertisement
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली सर्विसेज बिल पर चर्चा के जवाब के दौरान विपक्ष को 11 अगस्त को मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की चुनौती दी।
गृह मंत्री ने कहा कि विपक्ष मणिपुर पर चर्चा से भाग रहा है। अब भी विपक्ष के पास समय है मणिपुर पर चर्चा की जाए। लेकिन विपक्ष अपनी ताकत दिखाना चाहता है और चर्चा नहीं चाहता। उन्होंने कहा कि कल सुबह लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव में होने वाली चर्चा में भाग लेंगे। ऐसे में अब 11 अगस्त का ही समय बाकी है। विपक्ष चाहे तो 11 अगस्त को मणिपुर मुद्दे पर चर्चा कर सकता है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष नियम 267 के तहत चर्चा चाहता है जिसमें वोटिंग होती है। उन्होंने कहा कि मणिपुर एक संवेदनशील मुद्दा है और इस पर चर्चा होनी चाहिए। लेकिन विपक्ष अपनी ताकत दिखाना चाहता है। अगर उन्हें अपनी ताकत ही दिखानी है तो वह आज सर्विसेज बिल को गिरा कर दिखाएं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |