Advertisement
सागर। जिले के केसली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नयागांव में सोमवार देर रात एक युवक ने आपसी विवाद में अपने दो सगे चाचाओं की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इस दौरान उन्हें बचाने आई चाची पर भी युवक ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, ग्राम नयागांव में राव साहब यादव (28) अपने परिवार के साथ रहता है। गांव में ही उसके सगे चाचा सुखराम और जीवन यादव रहते थे। सोमवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। राव साहब ने सुखराम और जीवन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि आरोप मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |