Advertisement
ग्वालियर में आए दिन हो रही ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटना में पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। यह रेल की पटरियों पर पत्थर रखते थे। ट्रैक पर दौड़ती ट्रेनों पर शर्त लगाकर पत्थर फेंकते थे कि किसका निशाना सटीक लगेगा। इनको ट्रेनों पर पथराव कर कॉम्पिटिशन जीतने में मजा आता था।शनिवार को RPF (रेलवे पुलिस फोर्स) ने रंगे हाथ इन दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। यह मल्लगढ़ा हाईवे पर बने रेलवे ब्रिज के ऊपर से पकड़े गए हैं। फिलहाल जरूरी पूछताछ व कार्रवाई के बाद इनको परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।शनिवार को रेलवे पुलिस फोर्स के एक सब इंस्पेक्टर की सतर्कता से रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते व गाड़ियों पर पत्थर मारते दो नाबालिगों को रंगे हाथ पकड़ा गया है। दोनों की उम्र 13 से 15 साल है। यह दोनों मल्लगढ़ा इलाके के रहने वाले हैं। रेलवे पुलिस फोर्स के हाथ लगे दोनों नाबालिग से पूछताछ की गई तो ट्रेनों पर पत्थर फेंकने वाले लड़कों ने बताया कि वह रोमांच के लिए ऐसा करते थे।ट्रेन के कांच पर किसका निशाना सटीक लगेगा, इसकी शर्त भी लगाते थे। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उनका मकसद किसी को घायल करना नहीं होता था लेकिन खेल के दौरान उनके बीच रेल लाइन और ट्रेनों में पत्थर फेंकने का कॉम्पिटिशन हुआ करता था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |