Advertisement
राजगढ़। शहर ब्यावरा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाइवे स्थित कांसौरकला जोड़ के नजदीक से दबिश देकर अवैध शराब बेचने की फिराक में बैठे दो युवकों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से नीले रंग की प्लास्टिक की केनों में रखी 70 लीटर कच्ची शराब जब्त की, जिसकी कीमत 14 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।
एसआई दीपांकर गौतम के अनुसार मुखबिर की सूचना पर गुना- ब्यावरा रोड़ स्थित कांसौरकला जोड़ के समीप से अवैध शराब बेचने की फिराक में बैठे मुकेश (48)पुत्र रामचरण मीना निवासी दितलवाड़ा थाना राघोगढ़ जिला गुना, प्रताप (30) पुत्र नन्नूलाल मीना निवासी खेजड़ा थाना जामनेर जिला गुना को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से प्लास्टिक की केनों में रखी 70 लीटर कच्ची शराब जब्त की, जिसकी कीमत 14 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |