Advertisement
मंडला। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने जिले के नैनपुर नगर पालिका परिषद के सीएमओ को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित सीएमओ द्वारा एक ठेकेदार से बिल का भुगतान करने के एवज में रिश्वत की राशि मांगी थी। लोकायुक्त टीम द्वारा नियमानुसार भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी अनुसार जबलपुर लोकायुक्त को फरियादी राजेंद्र सिंह ठाकुर ने शिकायत की थी। शिकायत में उसने बताया था कि वह नगर पालिका परिषद नैनपुर में ठेकेदारी का काम करता है। उसका बिल भुगतान रूका हुआ था जिसे करने के एवज में नैनपुर नगर पालिका परिषद के सीएमओ राजाराम बरठे द्वारा 15000 रुपये की रिश्वत की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत की जांच करने पर उसे सही पाया गया। जिसके बाद लोकायुक्त ने सीएमओ को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। योजना अनुसार शुक्रवार सुबह लोकायुक्त टीम ने फरियादी को रिश्वत की राशि के साथ आरोपित सीएमओ के पास भेजा। हाईकोर्ट के गेट नंबर 4 के पास जैसे ही सीएमओ राजाराम ने रंग लगे रिश्वत की राशि ली, वहां पहले से मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले की कार्रवाई सर्किट हाउस नंबर दो पर जारी है। लोकायुक्त टीम द्वारा नियमानुसार भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |