Advertisement
राजगढ़। खिलचीपुर थाना क्षेत्र स्थित गाड़गंगा नदी में दुर्जनपुरा स्टाप डेम के समीप 40 वर्षीय युवक का शव मिला, जो पिछले पांच दिनों से घर से लापता था। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार बीती रात गाड़गंगा नदी में दुर्जनपुरा स्टाप डेम के समीप तैरता हुआ युवक का शव मिला, जिसकी पहचान कैलाश (40) पुत्र मोहनलाल मालाकार निवासी कालाजी की बड़ली के रुप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि युवक 29 जुलाई को दुकान पर जाने का बोलकर घर से निकला था, नही लौटने पर पत्नी की शिकायत पर खिलचीपुर थाना में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। युवक की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |