Advertisement
भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित राष्ट्रीय उद्यान वन विहार -जू में छात्र-छात्राओं को वन, वन्य-प्राणियों और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भोपाल एवं आसपास के ग्रामों के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिये अगस्त माह में प्राकृतिक हरियाली में 30 नेचर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मंगलवार को हुई।
जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने बताया कि नेचर कैम्प श्रृंखला के प्रथम दिन मंगलवार, एक अगस्त से कैम्प का आयोजन किया गया। इस नेचर कैम्प में रिसोर्स पर्सन के रूप में सेवानिवृत्त उप वन संरक्षक एके खरे और मोहम्मद खलीक ने पक्षियों एवं वन्य-प्राणियों के बारे में छात्र-छात्राओं को रोचक जानकारी दी।
वन विहार में भ्रमण के दौरान तितली पार्क में बच्चों को विभिन्न तितलियों एवं उनके जीवन चक्र से संबंधित जानकारी दी गई। इसके साथ ही बाड़े में रखे गये वन्य-प्राणियों का भी अवलोकन कराया गया। वन्य-प्राणियों को देख कर छात्र-छात्राएँ उत्साहित हुए। वन विहार में 30 अगस्त तक प्रतिदिन विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को नेचर कैम्प में शामिल किया जाएगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |