Advertisement
देवास। शहर में मक्सी रोड पर मंगलवार सुबह कांग्रेस नेता, पद्मश्री और प्रसिद्ध कबीर पंथी गायक प्रह्लादसिंह टिपानिया की कार को एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सभी कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।
पद्मश्री प्रहलादसिंह टिपानिया मंगलवार सुबह कार से अपने परिवार के साथ अपने गांव लुनियाखेड़ी जा रहे थे। इसी दौरान मक्सी रोड पर उनकी कार को पीछे से पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में टिपानिया, उनके दो पोते और भतीजा मामूली रूप से घायल हुए हैं। कार टिपानिया का बेटा चला रहा था। सुबह करीब 8.30 बजे हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही उनके परिचितों ने सभी कार सवारों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां सभी का प्रारंभिक उपचार किया गया। जिला अस्पताल के डॉ. सतीश उईके ने बताया कि सभी को मामूली चोटें आई हैं। एहतियात के तौर पर सभी का एक्स-रे करवाया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |