Advertisement
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव के परिवार की करीब 6 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है।
सूत्रों ने सोमवार को दी जानकारी में बताया कि प्रवर्तन निदेशालय लालू परिवार की छह करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने इन संपत्तियों को जब्त करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अनंतिम आदेश जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक ईडी ने पटना स्थित बिहटा, महुआबाग और दानापुर में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की संपत्ति को अटैच किया है। गौरतलब है कि इस मामले में लालू प्रसाद के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहले से ही जांच का सामना कर रहे हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |