Advertisement
उज्जैन। कंट्रोल रूम पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष रवि भदोरिया की मौजूदगी में एक युवक ने चैलेंज किया था कि महाकाल की सवारी निकाल कर दिखाओ। इसके बाद महेश तिवारी की रिपोर्ट पर थाना माधव नगर में धारा 502 ( 2 ) अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
आज रविवार को थाना प्रभारी माधव नगर मनीष लोधा की टीम ने आरोपी शोएब को नागझिरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया आरोपी को पूछताछ के पश्चात न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस कप्तान सचिन शर्मा के आदेश पर थाना प्रभारी मनीष लोधा की टीम में एसआई रविंद्र कटारे, एसआई प्रतीक यादव और प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र सूर्यवंशी ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |