Advertisement
सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत छुहिया घाटी पर शुक्रवार शाम को यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 24 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें दो की हालत गंभीर है, जिन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, बस सतना से सीधी की ओर जा रही थी। तभी छुहिया घाटी के दूसरे मोड पर तेज रफ्तार होने के कारण बस बेकाबू होकर पलट गई। जानकारी मिलते ही मौके पर सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय के साथ एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी रामपुर नैकिन, बीएमओ सहित सभी स्टाफ पहुंच गया। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में भर्ती कराया गया।
सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय ने बताया कि अब तक 11 लोगों को रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। चार लोगों को जिला अस्पताल सीधी के लिए रेफर किया है। शेष का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार जारी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |