Advertisement
उज्जैन। लोकायुक्त, उज्जैन ने खाचरोद स्थित ग्रामीण यान्त्रिकी सेवा के उपयंत्री को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी ने रिश्वत की यह राशि 1 लाख 20 हजार रुपये का बिल पास करने के बदले मांगी थी।
पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि उनके निर्देशन में बसंत श्रीवास्तव निरीक्षक लोकायुक्त उज्जैन एवं दीपक सेजवार की टीम ने शुक्रवार को उपयंत्री सोनू साहू कार्यालय ग्रामीण यांत्रिकी सेवा खाचरोद को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है । आवेदक दिलीप सोनार्थी ग्राम पंचायत नंदवासला तहसील खाचरोद जिला उज्जैन से उपयंत्री ने विधायक निधि सीमेंट कंक्रीट के कार्य के 1,20,000 रुपए का बिल तैयार करने के लिए 20,000 की रिश्वत की मांग की थी। जिस पर आवेदक दिलीप सोनार्थी से रिश्वत के 20,000 रुपये लेते हुए उपयंत्री सोनू साहू को कार्यालय ग्रामीण यांत्रिकी सेवा खाचरोद में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |