Advertisement
इंदौर। शहर के केसर बाग रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ से अज्ञात चोरों ने दानपेटी चुरा ली। घटना बुधवार-गुरुवार की रात 2 बजे की है। मंदिर में घुसने के बाद चोरों ने पहले यहां बैठकर खाना खाया। खाना पूरा होने के बाद गायत्री मंदिर और शिव मंदिर में रखी दानपेटी चुरा ली। मंदिर में लगे सीसीटीवी में एक चोर दिखाई दे रहा है।
पुजारी गुरुवार सुबह जब मंदिर पहुंचे तो उन्हें दानपेटी दिखाई नहीं दी। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। पुजारियों ने इस मामले की रिपोर्ट अन्नपूर्णा थाने में दर्ज कराई। मंदिर के पुजारी ने बताया कि चोरों ने पहले हमारे घरों को बाहर से बंद कर दिया था। वे मंदिर की दानपेटी में सौ रुपये की चिल्लर छोड़ गए हैं। पुलिस के मुताबिक चोरों ने मंदिर की बड़ी दानपेटी भी ले जाने की कोशिश की, लेकिन वजन अधिक होने के कारण सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने इसका ताला तोड़ दिया और इसमें रखी दान की राशि चुरा ली। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |